समाज का हर वर्ग करे वोट: डीएम

समाज का हर वर्ग करे वोट: डीएमसभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथ रवाना समाहरणालय परिसर से डीएम दीपक आनंद ने दिखायी हरी झंडी नोट: फोटो नंबर 15 सी.एच.पीपी 12 है कैप्सन होगा- मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते डीएम दीपक आनंद छपरा (सदर). निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को […]
समाज का हर वर्ग करे वोट: डीएमसभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथ रवाना समाहरणालय परिसर से डीएम दीपक आनंद ने दिखायी हरी झंडी नोट: फोटो नंबर 15 सी.एच.पीपी 12 है कैप्सन होगा- मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते डीएम दीपक आनंद छपरा (सदर). निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक आनंद ने सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग 10 रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सभी 10 रथ 25 अक्तूबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेंगे. मतदाता जागरूकता रथ पर लिखे गये स्लोगन ‘मेरे मां-बाबू जी ने तो मतदान करने का वचन दिया है आपके….’ सभी 10 विधानसभा के लिए बैनर व होर्डिंग लगाये गये रथों को रवाना किये जाने के दौरान उपस्थित लोगों से डीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग को मतदान करने एवं कराने की जिम्मेवारी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेवारी निभा कर ही देश का भविष्य बेहतर किया जा सकता है. डीपीआरओ बीके शुक्ला के अनुसार, इन सभी मतदाता जागरूकता रथ के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने, रखरखाव एवं निगरानी की जिम्मेवारी सभी संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी दी गयी है. जिला प्रशासन हर हाल में 70 फीसदी मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्पित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










