वद्यिुत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत वृद्ध पिता का छिना सहारा नोट: फोटो नंबर 15 सी.एच.पी 7 है कैप्सन होगा- वृद्ध पिता को दिलासा दिलाते लोग डोरीगंज (छपरा). विष्णुपुरा पंचायत के जलालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पिता दिनेश्वर सिंह के पुत्र की करेंट लगने से हुई मौत पर करुण चीत्कार […]
विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत वृद्ध पिता का छिना सहारा नोट: फोटो नंबर 15 सी.एच.पी 7 है कैप्सन होगा- वृद्ध पिता को दिलासा दिलाते लोग डोरीगंज (छपरा). विष्णुपुरा पंचायत के जलालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पिता दिनेश्वर सिंह के पुत्र की करेंट लगने से हुई मौत पर करुण चीत्कार को सुन सबका दिल रो पड़ा. मृत बेटे के शव के पास आस-पास जुटी महिलाएं इस परिवार की ऐसी विपदा और उस असहाय वृद्ध पिता के दुर्भाग्य को देख अपनी संवेदना के आंसू बहा रही थीं. किंतु, उस पिता को छोड़ रोनेवाला अपना कोई नहीं था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय रवि कुमार बुधवार की देर शाम बिजली गुल हो जाने पर पास के खेत में बिजली के पोल पर टोका फंसाने गया था, जहां पहले से 440 वोल्ट का एक तार टूट कर नीचे पड़ा था. इसमें करेंट प्रवाहित हो रहा था, जिसे न देख पाने के कारण उसका पैर उसी पर पड़ गया. करेंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल लेकर छपरा पहुंचे, जहां इलाज से पूर्व डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुखिया सरिता देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1500 की राशि प्रदान की तथा सदर बीडीओ से फोन पर बात कर पारिवारिक लाभ की 20 हजार की राशि भी शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










