गरीबी को खुद जीया है पीएम ने: स्मृति

Published at :15 Oct 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबी को खुद जीया है पीएम ने: स्मृति

छपरा : छपरा के शिशु पार्क में भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने गरीबी की किताब नहीं पढ़ी, गरीबी को खुद जीया है. गरीब के पेट में अगर रोटी न हो, तो एक गरीब के चेहरे पर भूख की […]

विज्ञापन

छपरा : छपरा के शिशु पार्क में भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने गरीबी की किताब नहीं पढ़ी, गरीबी को खुद जीया है. गरीब के पेट में अगर रोटी न हो, तो एक गरीब के चेहरे पर भूख की पीड़ा कैसी दिखती है, यह उस इनसान को बताने की जरूरत नहीं, जिसे उसने खुद झेला है. उसे वह बताने की जरूरत नहीं कि सत्ता सेवा का माध्यम है, अहंकार का नहीं.

उन्होंने भाजपा शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ का हवाला देते हुए बिहार की बदहाली को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि आज बिहार की हालत ऐसी है कि महीनों लाइन लगाने के बाद भी गरीबों को अनाज नहीं मिलता है. किंतु भाजपा शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में हमने सिद्ध कर दिया है, कि अगर सबसे अच्छी पीडीएस अनाज देने की स्कीम अगर कही चलती है, तो वो भाजपा शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ है.

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छपरा को आंदोलन का प्रतीक बताया. उन्होंने राजेंद्र बाबू तथा लोकनायक के सपनों को साकार बनाने के लिए जनसमूह से छपरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीएन गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की. इससे पूर्व सभा को राजस्थान के बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघावल, विधान परिषद सदस्य संजय मयुख, प्राचार्य अरुण सिंह, उदय प्रताप सिंह, हम के जिलाध्यक्ष ललन सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन आदि ने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन