न दिन को चैन, न रात को आराम

सीवान : एक ओर गरमी का कहर बढ़ते ही बिजली की खपत और आवश्यकता बढ़ जाती है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. बिजली मिलने पर भी अमूमन लो वोल्टेज की समस्या रहती है, जिसके कारण विद्युत उपकरण ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं. सरकार और […]
सीवान : एक ओर गरमी का कहर बढ़ते ही बिजली की खपत और आवश्यकता बढ़ जाती है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. बिजली मिलने पर भी अमूमन लो वोल्टेज की समस्या रहती है,
जिसके कारण विद्युत उपकरण ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं. सरकार और विभाग द्वारा बिहार में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दावा फेल नजर आ रहा है. 24 घंटे बिजली देने की जगह चार-पांच घंटे भी अबाध विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है. शहरी क्षेत्रों में तो 10 से 12 घंटे जैसे-तैसे बिजली मिल भी जाती है,वहीं देहाती क्षेत्रों में दो-चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है. कृषि कार्य के समय गांव में 18 घंटों से अधिक बिजली देने की बात सरकार द्वारा कही गयी थी. पर बिजली के अभाव में नलकूप ठप पड़े हैं और किसान बदहाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










