अपराध की योजना बनाते दो गिरफ्तार

छपरा: (सारण) . लूट व चोरी के कई मामलों में वांटेड दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. तीन दिनों के अंदर पुलिस की यह पांचवीं कामयाबी है. मशरक में हुई डकैती तथा शहर से बाइक चोरी की हुईं घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस को कई […]
छपरा: (सारण) . लूट व चोरी के कई मामलों में वांटेड दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. तीन दिनों के अंदर पुलिस की यह पांचवीं कामयाबी है. मशरक में हुई डकैती तथा शहर से बाइक चोरी की हुईं घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी,
जब खैरा थाने की पुलिस सोमवार की रात में क्षेत्र में गश्ती करने निकली थी. इसी क्रम में खैरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ के समीप सुनसान जगह पर दो अपराधी अपराध की योजना बना रहे थे, जो पुलिस को देख कर भागने लगे. उन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. दोनों की तलाशी लेने पर 315 बोर के तीन कारतूस बरामद हुए. वहीं, पुलिस को देख कर अपराधियों ने पिस्टल को तालाब में फेंक दिया. दोनों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










