आरटीपीएस के कर्मियों ने दिया धरना

सेवा स्थायी करने तथा वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की ओर से नगरपालिका चौक पर सोमवार को धरना दिया तथा पटना में कार्यपालक सहायकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गयी. धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर […]
सेवा स्थायी करने तथा वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की ओर से नगरपालिका चौक पर सोमवार को धरना दिया तथा पटना में कार्यपालक सहायकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गयी. धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर 14 अगस्त से ही जिले के सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.
उन्होंने कहा कि मांगें शीघ्र पूरा नहीं होने पर 18 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की जायेगी. इस मौके पर राजमोहन राय, हिमांशु राज, रविशंकर यादव, विजय कुमार, पप्पू पासवान, निलेश कुमार, श्रीराम कुमार, आशीष कौशिक, मिथिलेश कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार, रूपेश कुमार, रवि कुमार, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे.
हड़ताल की वजह से कामकाज ठप : एकमा. आरटीपीएस काउंटर के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से जाति, आवासीय तथा आय प्रमाणपत्र बनाने आये छात्रों को कतार में खड़े होकर वापस लौट जाने को विवश होना पड़ा. इस दौरान कतार में खड़े छात्रों द्वारा हंगामा किया गया.बाद में प्रखंड तथा अंचल कर्मचारियों के समझाने पर छात्र शांत हुए. उधर, आरटीपीएस काउंटर के कर्मचारियों ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक वे हड़ताल पर डटे रहेंगे. वहीं, प्रदेश माकपा किसान मजदूर संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री से उनकी जायज मांगों को मान लेने और जनहित में हड़ताल को समाप्त कराने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










