शराब पीने के दौरान दो गुटों में मारपीट

Published at :16 Aug 2015 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान दो गुटों में मारपीट

शहर के भगवान बाजार स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार की देर संध्या दो गुटों के बीच शराब पीने के दौरान जम कर मारपीट हो गयी. इस घटना में होटल संचालक के पुत्र लकी कुमार घायल हो गये. दूसरे पक्ष के भी कई लोगों को चोटें आयी हैं. होटल में हुई मारपीट के बाद […]

विज्ञापन

शहर के भगवान बाजार स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार की देर संध्या दो गुटों के बीच शराब पीने के दौरान जम कर मारपीट हो गयी. इस घटना में होटल संचालक के पुत्र लकी कुमार घायल हो गये.

दूसरे पक्ष के भी कई लोगों को चोटें आयी हैं. होटल में हुई मारपीट के बाद सदर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे दोनों पक्ष पुन: मारपीट करने पर उतारू हो गये. बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका. दोनों पक्षों की ओर से भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. होटल संचालक के द्वारा दर्ज मामले में कहा गया है कि खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी और गल्ले में रखे गये रुपये निकाल लिये गये. वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोप है कि जब वे लोग खाना खा रहे थे,

उसी समय शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति उनके साथ र्दुव्‍यवहार कर रहा था, जिसे मना करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराये गये मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों के द्वारा मारपीट करने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन