जगदम कॉलेज में छात्रों ने की तोड़-फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2015 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश फूटा : कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल के कारण ठप है कामकाज छपरा (सारण) : तक प्रथम खंड में नामांकन नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने दूसरे दिन बुधवार को जगदम कॉलेज में हंगामा किया तथा तोड़-फोड़ कर उपद्रव मचाया और छपरा-पटना मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों […]
विज्ञापन
आक्रोश फूटा : कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल के कारण ठप है कामकाज
छपरा (सारण) : तक प्रथम खंड में नामांकन नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने दूसरे दिन बुधवार को जगदम कॉलेज में हंगामा किया तथा तोड़-फोड़ कर उपद्रव मचाया और छपरा-पटना मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों के कलमबंद हड़ताल पर चले जाने के कारण नामांकन का कार्य ठप है. प्राचार्य डॉ केके बैठा द्वारा र्दुव्यवहार करने के खिलाफ सोमवार से ही सभी शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं और प्राचार्य भी अवकाश पर हैं.
इस वजह से मंगलवार को नामांकन के लिए जब छात्र पहुंचे तो, नामांकन नहीं हुआ. इस वजह से छात्र आक्रोशित हो गये ओर हंगामा करने लगे. इस पर वहां पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने बुधवार को नामांकन शुरू कराने का आश्वासन दिया. तब मामला शांत हो गया. पुन: बुधवार को जब छात्र-छात्राएं पहुंचे, तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर थे. यह देख कर छात्र पुन: आक्रोशित हो गये और उपद्रव मचाने लगे. बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण नामांकन तिथि समाप्त होने का भय छात्रों को है.
जेपीविवि प्रशासन द्वारा लंबित छात्रों के नामांकन के लिए 30 प्रतिशत सीट वृद्धि की गयी है और नयी तिथि घोषित की गयी है. वहीं दूसरी तरफ जगदम कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तेजनारायण सिंह तथा सचिव ब्रजेंद्र सिंह ने प्राचार्य को हटाने की मांग की है.
क्या कहते हैं प्रभारी प्राचार्य
प्राचार्य डॉ केके बैठा के गुरुवार को अवकाश से लौटने की आशा है. उनके वापस लौटने तथा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की आशा है.
डॉ अमरेंद्र कुमार झा
प्रभारी प्राचार्य, जगदम कॉलेज, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










