Saran News : कैंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय के 51 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Updated at : 26 Apr 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : कैंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय के 51 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. नामचीन मल्टीनेशनल टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ और सिएट द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 51 अभ्यर्थियों को नौकरी दी गयी. जिसमें 41 पुरुष और 10 महिला अभ्यर्थियों को नौकरी प्राप्त हुई. चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र कंपनी में ज्वाइन कर लेना होगा. इससे पहले कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने प्लेसमेंट ड्राइव का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने अपने संबोधन में अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं. कंपनी की ओर से आये प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की हैदराबाद और गुजरात में स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पदस्थापना की जायेगी. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को तीन साल का अप्रेंटिसशिप कराया जायेगा. जिसके पश्चात इन्हें केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणपत्र मिलेगा. अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थियों को 18 हजार से 19500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. कार्य अवधि प्रतिदिन आठ घंटे की होगी और रविवार को अवकाश रहेगा. अप्रेंटिसशिप पूरा होने के पश्चात कंपनी स्थायी नियुक्ति प्रदान करेगी. जिसके बाद वेतन 35 हजार से 40 हजार प्रतिमाह मिलेगा. साथ ही आवास सहित अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

विगत 10 माह में यह चौथा प्लेसमेंट ड्राइव

पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के अबतक के कार्यकाल में बीते 10 माह में यह चौथा प्लेसमेंट ड्राइव था. चारो प्लेसमेंट ड्राइव कुलपति के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो सका है. इससे पहले संभवतः कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि सारण स्थित विश्वविद्यालय में नामचीन कंपनियां नौकरी देने आ सकती हैं लेकिन कुलपति के नेतृत्व में जयप्रकाश विश्वविद्यालय नित्य प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है. कुलपति द्वारा गत वर्ष पदभार ग्रहण के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए नामचीन कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट कराने की पहल शुरू कर दी गयी थी. कुलपति द्वारा उसी वक्त प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल का गठन किया गया और कैंपस प्लेसमेंट के लिए व्यक्तिगत पहल भी प्रारंभ की गयी. कैंपस प्लेसमेंट सेल का गठन स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के डॉ कृष्ण कुमार, स्निग्धा सिंह और डॉ शची मिश्रा द्वारा भी प्रयास शुरू किया गया. इस क्रम में मशहूर मल्टीनेशनल दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल नामचीन टेक कंपनी टेक महिंद्रा, फ्लिपकार्ट तथा डिक्सन टेक्नोलॉजी द्वारा विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव लगाकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नौकरी प्रदान की गयी है. कैंपस प्लेसमेंट के लिए आये कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. यहां के पदाधिकारी काफी सहयोग पूर्वक कार्य कर रहे हैं और यहां के छात्र-छात्राओं में भी काफी टैलेंट है. इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ नारायण दास, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो कृष्ण कुमार, प्रो देवांशु कुमार, प्लेसमेंट सेल की स्निग्धा सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन