पाइप की सफाई कर रही महिला की करेंट से मौत

Published at :08 Jul 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
पाइप की सफाई कर रही महिला की करेंट से मौत

एकमा : घर की छत पर वर्षा में जमे पानी को गिराने के लिए पाइप की सफाई करने के दौरान बिजली का करेंट लग जाने से आमदाढ़ी कर्णपुरा गांव के 73 वर्षीय लालदेई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, चिल्लाने के आवाज पर अपनी सास को बचाने गयी अंजू देवी करेंट की चपेट […]

विज्ञापन
एकमा : घर की छत पर वर्षा में जमे पानी को गिराने के लिए पाइप की सफाई करने के दौरान बिजली का करेंट लग जाने से आमदाढ़ी कर्णपुरा गांव के 73 वर्षीय लालदेई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं, चिल्लाने के आवाज पर अपनी सास को बचाने गयी अंजू देवी करेंट की चपेट में आने से झुलस कर घायल हो गयी. गंभीर रूप से घायल अंजू देवी की चिकित्सा निजी अस्पताल में चल रही है.
बताया जाता है कि लालदेई छत की जमा पानी को गिराने के लिए रॉड से पाइप की सफाई कर रही थी. इसी दौरान रॉड बिजली की धारा प्रवाहित तार में सट गया, जिससे करेंट लगने से लालदेई की मौत झुलस कर गयी और बचाने गयी पतोहू अंजू देवी भी करेंट लगने से झुलस गयी. ग्रामीणों ने तत्काल बिजली लाइन को कटवा कर अन्य लोगों को चपेट में आने से बचा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन