दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

एकमा : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल नवविवाहिता अपने मायके में रह कर किसी तरह जीवन बसर कर रही है. रसूलपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छपरा शहर के बड़ा तेलपा गांव निवासी ददन महतो की पुत्री […]
विज्ञापन
एकमा : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल नवविवाहिता अपने मायके में रह कर किसी तरह जीवन बसर कर रही है.
रसूलपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छपरा शहर के बड़ा तेलपा गांव निवासी ददन महतो की पुत्री मंशी की शादी रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी गांव के सीताराम बीन के पुत्र सुशील प्रसाद के साथ हुई थी. दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर मंशी की ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. मंशी अपने माता-पिता के घर छपरा शहर बड़ा तेलपा में किसी तरह अपना जीवन बसर कर रही है. मंशी ने थाने में पति, भैंसुर, जेठानी तथा देवर पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










