जुलाई, 2015 से जून, 2016 तक के लिए दिया जायेगा राशन-केरोसिन का कूपन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : खाद्य आपूर्ति विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य आपूर्ति के लिए राशन-केरोसिन कूपन सभी प्रखंडों में भेजवा दिया है. जिससे इन योजनाओं के लाभुक समय पर अपना राशन-केरोसिन का उठाव कर सकें. जिले में राशन-केरोसिन वितरण में पारदर्शिता लाने तथा लाभुकों को समय पर राशन-केरोसिन उपलब्ध कराने के लिए डीएम दीपक […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : खाद्य आपूर्ति विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य आपूर्ति के लिए राशन-केरोसिन कूपन सभी प्रखंडों में भेजवा दिया है. जिससे इन योजनाओं के लाभुक समय पर अपना राशन-केरोसिन का उठाव कर सकें. जिले में राशन-केरोसिन वितरण में पारदर्शिता लाने तथा लाभुकों को समय पर राशन-केरोसिन उपलब्ध कराने के लिए डीएम दीपक आनंद ने गत सप्ताह विभागीय पदाधिकारियों के बैठक कर कूपन वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है. जिले के बनियापुर प्रखंड में सबसे ज्यादा 65 हजार 388 तथा लहलादपुर में 23 हजार 464 कूपन को भेज दिया गया है.
एक लाख एक हजार 426 परिवारों अंत्योदय कूपन : जिले के एक लाख 1 हजार 426 परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत सस्ता अनाज उपलब्ध कूपन देना है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 91310 तथा शहरी क्षेत्र के 10116 परिवारों को राशन उपलब्ध कराना है. इसके तहत प्रत्येक परिवार को 35 किलोग्राम चावल तथा गेहूं प्रति माह कूपन के आधार पर उपलब्ध कराना है. जिसमें 21 किलो ग्राम चावल तथा 14 किलोग्राम गेहूं शामिल है. इस योजना के तहत चावल की दर 3 रुपये प्रति किलो तथा गेहूं की दर 2 रुपये प्रति किलो होगी.
राशन-केरोसिन कूपन वितरण में प्रखंड स्तर पर हो रही लापरवाही : एक तो सरकार के द्वारा विभिन्न राशन-केरोसिन योजनाओं के लिए कूपन जिला आपूर्ति कार्यालय को देर से उपलब्ध कराया गया.
वहीं जिले से उप आवंटन के बाद विभिन्न प्रखंडों में राशन-केरोसिन कूपन भेजे जाने का दावा तो जिला आपूर्ति विभाग कर रहा है. परंतु, प्रखंडों में उसके वितरण की गति काफी धीमी है. अगर यही रफ्तार रही तो जुलाई माह तक भी सभी लाभुकों को राशन-केरोसिन कूपन नहीं मिल पायेंगे. सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया है कि कूपन के आधार पर ही राशन आपूर्ति करनी है. परंतु, यदि कूपन वितरण की यही स्थिति रही तो या तो अधिकतर लाभुकों को बिना कूपन के अनाज के लाभ से वंचित होना पड़ेगा.
नये डीएसओ ने किया प्रभार ग्रहण : सारण के नये जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार रमण ने प्रभार ग्रहण किया. सरकार के निर्देशानुसार वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी श्री रमण मधेपुरा से स्थानांतरित होकर छपरा आये हैं. मालूम हो कि पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निलंबन के बाद विगत एक माह से ज्यादा समय से यह पद रिक्त था.
नौ लाख 13 हजार 549 परिवारों को कूपन
खाद्य एवं आपूर्ति के निर्देश के आलोक में सारण जिले के 20 प्रखंडों तथा छपरा नगर पर्षद समेत सात शहरी निकायों में कुल नौ लाख 13 हजार 549 परिवारों को 12 महीनों के लिए ये कूपन उपलब्ध कराये जायेंगे. यह कूपन जुलाई, 2015 के जून, 2016 तक लाभुकों को राशन-केरोसिन उठाव में सहायक बनेगा.
इनमें ग्रामीण क्षेत्र में केरोसिन तेल उठाव के लिए आठ लाख 25 हजार 998 परिवार तथा शहरी निकायों के 87 हजार 551 परिवार के बीच केरोसिन के कूपन दिये जायेंगे. ग्रामीण परिवार को इस कूपन के आधार पर प्रतिमाह 2.75 लीटर तथा शहरी परिवार को प्रति परिवार 2.25 लीटर के हिसाब से केरोसिन दिया जायेगा.
प्रति व्यक्ति पांच किलो ग्राम मिलेगा अनाज
खाद्य आपूर्ति विभाग ने सारण जिले के 18 लाख 83 हजार 695 ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के एक लाख 69 हजार 709 लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज उपलब्ध कराना है.
जिसके लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग ने कूपन भेज दिया है. इसके तहत परिवार के सदस्य के अनुसार राशन मिलेगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से दो किलोग्राम गेहूं तथा तीन किलोग्राम चावल उपलब्ध कराना है. सरकार ने इस योजना के तहत गेहूं दो रुपये प्रतिकिलो तथा चावल तीन रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










