लूट का प्रयास कर रहा अपराधी बाइक छोड़ भागा

Published at :16 Jun 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
लूट का प्रयास कर रहा अपराधी बाइक छोड़ भागा

छपरा (सारण) : शहर के श्री नंदन पथ स्थित वी मार्ट के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये लेकर भागने के प्रयासरत अपराधी को ही बाइक छोड़ कर भागना पड़ा. यह घटना सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. डिक्की से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे अपराधी को देखने के […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के श्री नंदन पथ स्थित वी मार्ट के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये लेकर भागने के प्रयासरत अपराधी को ही बाइक छोड़ कर भागना पड़ा. यह घटना सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे की है.
डिक्की से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे अपराधी को देखने के बाद शिक्षक ने पीछा करना शुरू कर दिया. इस वजह से अपनी बाइक पर सवार अपराधी ने अपनी बाइक सलेमपुर मुहल्ले के आरएन सहाय लेन में छोड़ दी और भाग गया.
बताया जाता है कि भगवान बाजार निवासी रविकांत प्रसाद ने बैंक से रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रुपये रख दिया और वी मार्ट में खरीदारी करने चला गया. पहले से पीछा कर रहे अपराधी ने मौका पाकर उसकी डिक्की से 40 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया.
इसी बीच रविकांत ने देख लिया और अपराधी का पीछा करना शुरू किया. इस वजह से अपराधी अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन