पत्नी को जिंदा जलाया

Published at :15 Jun 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा जलाया

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर बसंत गांव में एक नवविवाहिता को उसके पति द्वारा जिंदा जला दिये जाने की खबर है. महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पत्नी को जिंदा जलानेके क्रम में पति भी झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर बसंत गांव में एक नवविवाहिता को उसके पति द्वारा जिंदा जला दिये जाने की खबर है. महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पत्नी को जिंदा जलानेके क्रम में पति भी झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए पुलिस हिरासत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की बतायी जाती है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि योगेंद्र राम के द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना में योगेंद्र राम की पत्नी (35 वर्षीया) गीता कुमारी की मौत हो गयी है.
इस संबंध में गीता के मायकेवालों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में योगेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल में भरती योगेंद्र राम ने बताया कि आपसी विवाद के कारण उसकी पत्नी के द्वारा अपने शरीर में आग लगा ली गयी. उसे वह बचाने गया, तो पूरी तरह झुलस गया और पत्नी को भी नहीं बचा सका. वहीं, योगेंद्र के परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में गीता के शरीर में आग लग गयी, जिससे वह जल कर मर गयी.
गीता के पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों को अलग-अलग बयानों ने इस मामले को तूल दे दिया है. इसी बीच योगेंद्र के ससुराल वालों द्वारा गीता को प्रताड़ित करने तथा आग से जला कर मार डालने की दर्ज करायी गयी प्राथमिकी ने मामले को एक अलग रूप दे दिया है. विरोधाभासी बयानों से पुलिस के लिए यह मामला पेचिदा हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन