प्रभात खबर की कैरियर काउंसेलिंग आज

Published at :15 Jun 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर की कैरियर काउंसेलिंग आज

दसवीं व बारहवीं पास करनेवाले छात्र-छात्रएं होंगे लाभान्वित छपरा : दसवीं व बारहवीं पास करनेवाले फ्रेशर समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले छात्र-छात्रओं के लिए यह खुशखबरी है. प्रभात खबर के तत्वावधान में सोमवार को कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया है. अपने सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के तहत प्रभात खबर द्वारा […]

विज्ञापन
दसवीं व बारहवीं पास करनेवाले छात्र-छात्रएं होंगे लाभान्वित
छपरा : दसवीं व बारहवीं पास करनेवाले फ्रेशर समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले छात्र-छात्रओं के लिए यह खुशखबरी है. प्रभात खबर के तत्वावधान में सोमवार को कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया है.
अपने सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के तहत प्रभात खबर द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत यह कदम उठाया गया है. अखबार द्वारा छात्र-छात्रओं को विभिन्न फील्ड में कैरियर चुनने के लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है, जो संकायों के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न कैरियर समेत किस प्रकार अध्ययन करें या तैयारी का क्या स्तर हो के साथ ही विशेष टिप्स बतायेंगे.
सोमवार को हॉस्पिटल चौक स्थित एवन कोचिंग सेंटर में आयोजित कैरियर काउंसेलिंग में सिविल सेवाओं के लिए मनंजय कुमार, आइटी के लिए मुरारी शरण, इंजीनियरिंग के लिए नीरज पांडेय एवं बैंकिंग, एसएससी, सीए व सीएस के लिए अमरेंद्र सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन