चालक व स्टाफ को बंधक बना वैन लूटा

Published at :15 Jun 2015 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
चालक व स्टाफ को बंधक बना वैन लूटा

छपरा (सदर)/गड़खा : छपरा/रेवा एनएच पर गड़खा थाना क्षेत्र के जासोसती पोखरा के निकट चार शस्त्र अपराधियों ने भेल्दी के किराना व्यवसायी, चालक व व्यवसायी के स्टाफ को बंधक बना महेंद्रा/बोलेरो पिकअप, स्टाफ के पास से 70 हजार नकद तथा पिकअप पर लदे एलजी फ्रिज, रिफाइंड, रिफाइंड के काटरून, दाल, बादाम आदि सामग्री लूट ली. […]

विज्ञापन
छपरा (सदर)/गड़खा : छपरा/रेवा एनएच पर गड़खा थाना क्षेत्र के जासोसती पोखरा के निकट चार शस्त्र अपराधियों ने भेल्दी के किराना व्यवसायी, चालक व व्यवसायी के स्टाफ को बंधक बना महेंद्रा/बोलेरो पिकअप, स्टाफ के पास से 70 हजार नकद तथा पिकअप पर लदे एलजी फ्रिज, रिफाइंड, रिफाइंड के काटरून, दाल, बादाम आदि सामग्री लूट ली.
घटना शनिवार की रात 8.30 बजे के करीब तब हुई, जब चालक तथा भेल्दी चौक के व्यवसायी सुभाष कुमार का स्टाफ प्रभु राय छपरा से खरीदारी कर लौट रहे थे. चालक मो. असलम भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही का रहनेवाला है. महेंद्रा बोलेरो पिकअप का नंबर बीआर 06एन1387 है. चालक के अनुसार, जैसे ही गाड़ी लेकर जासो सती पोखरे के निकट निर्माणाधीन पुलिया के लिए बनाये गये डायवर्सन के पास पहुंची कि पूर्व से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने गाड़ी को रोक दिया.
वहीं, बाद में तीन अपराधी चालक तथा खलासी को आग्‍नेयास्त्र के बल पर गाड़ी से उतार कर चंवर में भीतर कम-से-कम एक किलोमीटर पार कर नहर के बांध में ले गये तथा दोनों को बंधक बना कर छोड़ दिया. इसके बाद गाड़ी समेत सभी सामान भी लेकर चले गये. बाद में बंधक बनाये गये चालकों द्वारा शोर-गुल व हल्ला किये जाने के बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई. इस संबंध में व्यवसायी ने गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर चार अपराधियों को अभियुक्त बनाया है.
उधर, इस घटना को लेकर एक ओर जहां आम जनों में भय व्याप्त है, वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अपने स्तर से अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ एके कर्ण ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन