नक्सली बंद के मद्देनजर रेलवे ने किये सुरक्षा के कड़े प्रबंध

लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्लीपर तथा एसी कोच में श्वान दस्ते ने की जांच छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर रविवार को नक्सलियों के बंद की घोषणा के मद्देनजर राजकीय रेल पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया. खास कर लंबी […]
लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्लीपर तथा एसी कोच में श्वान दस्ते ने की जांच
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर रविवार को नक्सलियों के बंद की घोषणा के मद्देनजर राजकीय रेल पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया. खास कर लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्लीपर तथा एसी कोच में श्वान दस्ते द्वारा जांच की गयी. स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय एवं विश्रमालय में भी जांच की गयी.
प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ के उपनिरीक्षक अभय कुमार राय, गिरिजेश विश्वकर्मा, भरत प्रसाद ने अलग-अलग जांच की. वहीं, रेल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भी स्टेशन पर तथा ट्रेनों में राजकीय रेल पुलिस द्वारा जांच की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बंद के मद्देनजर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है तथा यहां आने-जानेवाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा आने-जानेवालों की जांच भी की जा रही है.
प्रभारी निरीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि रेलवे के सभी महत्वपूर्ण भवनों तथा संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. खास कर रेलवे पुल, सूक्ष्म तरंग केंद्र, फ्यूलिंग प्वाइंट आदि की विशेष निगरानी की जा रही है. छपरा-बलिया रेलखंड पर
मांझी स्थित रेलवे पुल तथा सोनपुर-हाजीपुर के बीच स्थित गंडक नदी रेल पुल एवं दिघवारा रेल पुल की सुरक्षा बढ़ायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










