गरमी से मिली राहत, आसमान में बादल छाने से गिरा तापमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

बादल छाने से मौसम का मिजाज हुआ ठंडा छपरा (सारण) : मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार को लोगों ने गरमी से राहत महसूस किया. मौसम के इस बदले रुख से समय से अब मॉनसून के जल्दी आने की संभावना जगी है. किसानों ने धान का बिचड़ा डालने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि […]
विज्ञापन
बादल छाने से मौसम का मिजाज हुआ ठंडा
छपरा (सारण) : मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार को लोगों ने गरमी से राहत महसूस किया. मौसम के इस बदले रुख से समय से अब मॉनसून के जल्दी आने की संभावना जगी है. किसानों ने धान का बिचड़ा डालने की तैयारी शुरू कर दी है.
हालांकि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस साल औसत से कम ही बारिश होने की आशंका है.
गरमी से मिली राहत :मौसम के बदलने से लोगों को गरमी से राहत मिली है. शनिवार को आकाश में बादल छाये रहने से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम भी सामान्य रहा. हवा के झोंके ने भी मौसम को खुशनुमा बनाया. इसका असर शहर की सड़कों व बाजार पर भी दिखा. सड़कों पर चहल-पहल रही और बाजार में दोपहर के समय भी खरीदारों की अच्छी भीड़ रही.
समय पर मॉनसून आने की आशा : इस वर्ष समय पर मॉनसून आने की आशा जगी है, लेकिन इस वर्ष औसत से कम बारिश होने की आशंका है जिससे किसान काफी चिंतित व परेशान हैं. रवि फसल की क्षति होने की बाद अब खरीफ फसल के भविष्य को लेकर किसान चिंतित है.
ये हैं वैकल्पिक उपाय: समय पर मॉनसून आते ही धान का बिचड़ा डालें. वैसी प्रजाति का बिचड़ा लगाएं, जो कम पानी में भी तैयार हो जाये. इस समय धान का बिचड़ा डालने का समय आ गया है. वर्तमान समय में लंबी अवधि में तैयार होनेवाले धान का बिचड़ा डालें. अरहर तथा मक्के की फसल लगाने का समय शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










