बढ़ चला बिहार कार्यक्रम का शुभारंभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : नीतीश सरकार द्वारा विगत 10 वर्षो में बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करने तथा आगामी 10 वर्षो में नीतीश के सपनों का बिहार बनाने के उद्देश्य से ‘बढ़ चला बिहार’ कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : नीतीश सरकार द्वारा विगत 10 वर्षो में बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करने तथा आगामी 10 वर्षो में नीतीश के सपनों का बिहार बनाने के उद्देश्य से ‘बढ़ चला बिहार’ कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गयी.
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में डीएम दीपक आनंद ने सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सरकार के कार्यो को जन -जन तक पहुंचाने के सरकार की कार्यक्रम में भरपूर सहयोग की अपेक्षा है.
इस अवसर पर जन-जन तक सरकार के कार्यो को पहुंचाने की जिम्मेवारी उठानेवाली संस्था की प्रतिनिधि अपराजिता ने सभी पदाधिकारियों से शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक आवासन सुरक्षा आदि विभिन्न मामलों में सहयोग की जरूरत जतायी.
जन भागीदारी मंच का प्रथम चरण 20 जून से 10 जुलाई तक : इस अवसर पर सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने वाली संस्था की अपराजिता ने बढ़ चला बिहार कार्यक्रम के प्रथम चरण में 20 जून से 10 जुलाई तक राजधानी से निकलने वाले तथा जिला स्तर से निकलने वाली ट्रक के माध्यम से जन भागीदारी मंच के सदस्यों के द्वारा सरकार के विकास कार्यो को आमजनों तक पहुंचाने, अबतक हुए कार्यक्रमों में सरकार की कमियों को जानने तथा उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगी.
इस दौरान बिहार गाथा एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी. यह कार्यक्रम गांव, प्रखंड, जिला, राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलेगा. वहीं दूसरे चरण में 13 जुलाई से पांच अगस्त तक जन भागीदारी मंच कार्य करेगा.
प्रथम चरण में बिहार के 23 जिलों में यह कार्यक्रम शुरू किया गया. इस अवसर पर एडीएम प्रवीण कुमार, डीडीसी राजीव वर्मा, सदर एसडीओ कयूम अंसारी के अलावे जिले के प्रखंड से लेकर जिला स्तर के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










