हड़ताल से ठप हुए एसएसए व एमडीएम कार्यालय के सभी काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : सर्व शिक्षा अभियान व एमडीएम योजना के कर्मियों के लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे रहने के कारण दोनों कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गये हैं. विद्यालय द्वारा भेजे गये पोशाक, छात्रवृत्ति योजना का डिमांड कार्यालय द्वारा भेजने में विलंब से आवंटन मिलने पर संकट मंडराने लगा है. […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : सर्व शिक्षा अभियान व एमडीएम योजना के कर्मियों के लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे रहने के कारण दोनों कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गये हैं. विद्यालय द्वारा भेजे गये पोशाक, छात्रवृत्ति योजना का डिमांड कार्यालय द्वारा भेजने में विलंब से आवंटन मिलने पर संकट मंडराने लगा है.
उधर ,एमडीएम के प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में भी कामकाज बाधित है. वहीं, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् इंपलाइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मी शनिवार को भी एसएसए कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे. सचिव पंकज कुमार ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा.
धरना में अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, विकास कुमार, अनंत भानू, अखिलेश्वर सिंह, संजय कुमार, अवनीश कुमार, अभय कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










