नियम के विरुद्ध नामांकन पर बीडीओ ने लगायी फटकार

Published at :12 Jun 2015 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
नियम के विरुद्ध नामांकन पर बीडीओ ने लगायी फटकार

अमनौर : बीडीओ के आदेश को ताख पर रख कर हाइस्कूल अमनौर के प्राचार्य ने नवम वर्ग में छात्र-छात्राओं का नामांकन जारी रखा. जिसकी सूचना मिलने पर अमनौर बीडीओ पंकज कुमार ने उक्त विद्यालय पहुंच प्राचार्य को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही नामांकन में पारदर्शिता लाने तथा उसमें हो रहे धांधली को रोकने के लिए […]

विज्ञापन
अमनौर : बीडीओ के आदेश को ताख पर रख कर हाइस्कूल अमनौर के प्राचार्य ने नवम वर्ग में छात्र-छात्राओं का नामांकन जारी रखा. जिसकी सूचना मिलने पर अमनौर बीडीओ पंकज कुमार ने उक्त विद्यालय पहुंच प्राचार्य को कड़ी फटकार लगायी.
साथ ही नामांकन में पारदर्शिता लाने तथा उसमें हो रहे धांधली को रोकने के लिए शिक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें चार-चार सदस्यीय दो कमेटी तथा एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया एवं 16 जून से नामांकन करने की बात कहीं. वहीं, फार्म के नाम पर अवैध रूप से लिये गये पैसे का उपयोग छात्रों के विकास के लिए हो, उसके लिये स्टूडेंट वेलफेयर फंड की स्थापना की गयी. बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि नामांकन में जमा सभी टीसी का जांच किया जायेगा एवं सभी हाइ स्कूलों से नामांकन की सूची प्राप्त कर यह पता लगाया जायेगा कि एक ही छात्र का नामांकन दो से अधिक जगहों पर तो नहीं हुआ है. मालूम हो कि बुधवार को हाइस्कूल अमनौर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नामांकन से वंचित होने तथा अवैध वसूली के खिलाफ हंगामा एवं प्रदर्शन किया था.
जहां बीडीओ ने छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया था तथा 16 जून से नामांकन करने की बात कहीं थी. बैठक में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह, शांता सिंह, राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, राजेश कुमार रंजन, राजकुमार भूरी, विभा सिंह, इस्ता प्रवीण आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन