अस्पताल में ठप रहेगी आपातकालीन सेवा

Published at :08 Mar 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में ठप रहेगी आपातकालीन सेवा

छपरा (सारण) : बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी चिकित्सक नौ मार्च से दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. संविदा पर बहाल चिकित्सकों के हड़ताल के समर्थन में संघ ने यह घोषणा की है. जिला सचिव डॉ बीके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी तरह की सेवाएं बाधित […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी चिकित्सक नौ मार्च से दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. संविदा पर बहाल चिकित्सकों के हड़ताल के समर्थन में संघ ने यह घोषणा की है. जिला सचिव डॉ बीके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी तरह की सेवाएं बाधित रहेगी. डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण संविदा पर बहाल चिकित्सकों के जायज मांगों की अनदेखी हो रही है और उनके साथ सम्मान जनक समझौते की दिशा में भी पहल नहीं की जा रही है जो घोर आक्रोश का विषय है.

18 फरवरी से चल रहा है हड़ताल : संविदा पर बहाल चिकित्सकों का हड़ताल 18 फरवरी से चल रहा है, जिसके चिकित्सा सेवा लचर हो चुकी है. आपातकालीन सेवा को छोड़ कर अन्य कार्यो पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. ओपीडी में सभी कक्ष नहीं खुल रहे हैं. मरीजों को उपचार नहीं होने के कारण बैरंग लौटना पड़ रहा है. नियमित टीकाकरण, पल्स पोलियो समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

डेंटल चिकित्सक भी है हड़ताल पर : संविदा पर बहाल चिकित्सकों के हड़ताल के समर्थन में दंत चिकित्सक भी हड़ताल पर चले गये हैं, जिससे सदर अस्पताल समेत सभी रेफरल, अनुमंडल व पीएचसी के डेंटल चिकित्सालय बंद पड़े हैं. इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है.

स्वास्थ्य सेवा होगा ठप : सभी चिकित्सकों के सामूहिक हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह ठप होने की आशंका है. आपातकालीन सेवा, प्रसव कक्ष, ओपीडी बंद रहेगा. पोस्टमार्टम का कार्य भी ठप रहेगा. ब्लड बैंक, कालाजार, बंध्याकरण ऑपरेशन, शिशु रोग वार्ड, यक्ष्मा उन्मूलन, पल्स पोलियो, उन्मूलन समेत अन्य कार्य बाधित रहेगा. सदर अस्पताल से लेकर सभी पीएचसी और रेफरल तथा अनुमंडल स्तरीय अस्पताल में चिकित्सा सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन