एटीएम कार्ड बदल 37,500 रुपये उड़ाये

Published at :24 Feb 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल 37,500 रुपये उड़ाये

तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी विश्वनाथ सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि उनकी पतोहू रीना कुमारी द्वारा शनिवार को तरैया एसबीआइ की एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अंदर ही एटीएम कार्ड बदल डाला गया. थोड़ा देर बाद कार्ड पर […]

विज्ञापन
तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी विश्वनाथ सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि उनकी पतोहू रीना कुमारी द्वारा शनिवार को तरैया एसबीआइ की एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अंदर ही एटीएम कार्ड बदल डाला गया. थोड़ा देर बाद कार्ड पर दूसरे का नाम देख कर घबरा कर बैंक गयी.
खाता चेक करने पर उसमें से एटीएम के माध्यम से 37 हजार पांच सौ रुपये की निकासी कर लेने की सूचना मिली. इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन