नागमणि सिंह की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

Published at :19 Feb 2015 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
नागमणि सिंह की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

छपरा (कोर्ट) : सुहैल हिंगोरा अपहरण मामले में प्राथमिक अभियुक्त बनाये गये तथा सीआइडी टीम द्वारा झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार निलंबित सहायक अवर निरीक्षक नागमणि सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मो. नइमुल्ला ने अभियुक्त के जमानत संख्या 145/15 पर सुनवाई की. सुनवाई के […]

विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : सुहैल हिंगोरा अपहरण मामले में प्राथमिक अभियुक्त बनाये गये तथा सीआइडी टीम द्वारा झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार निलंबित सहायक अवर निरीक्षक नागमणि सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मो. नइमुल्ला ने अभियुक्त के जमानत संख्या 145/15 पर सुनवाई की. सुनवाई के उपरांत न्यायाधीश ने उक्त याचिका पर दो दिन बाद 20 फरवरी को पुन: सुनवाई किये जाने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि न्यायाधीश ने इस आवेदन पर सुनवाई को लेकर निचली अदालत से अभिलेख की मांग की थी. इसको लेकर निचली अदालत पर स्मारित किये जाने का भी आदेश दिया था. ऐसी संभावना जतायी जाती है कि 20 फरवरी को जमानत पर सुनवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन