पहले दिन 10 नकलची निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे दिन विभिन्न केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती के आगे कदाचार के प्रयासरत लोगों के एक न चली. बुधवार को बॉयोलॉजी, दर्शनशास्त्र आदि विषयों की परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर कदाचार की उम्मीद जताये परीक्षार्थियों व समर्थकों को प्रशासन की सख्ती के आगे निराशा हाथ लगी. पूरे […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे दिन विभिन्न केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती के आगे कदाचार के प्रयासरत लोगों के एक न चली. बुधवार को बॉयोलॉजी, दर्शनशास्त्र आदि विषयों की परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर कदाचार की उम्मीद जताये परीक्षार्थियों व समर्थकों को प्रशासन की सख्ती के आगे निराशा हाथ लगी. पूरे दिन केंद्रों पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की जांच के कारण वीक्षक व केंद्राधीक्षक भी पूरी तरह चुस्त दिखे. हालांकि निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कोताही दिखी, वहां पर प्रशासन के पदाधिकारियों ने निष्कासन, गिरफ्तारी व वीक्षकों को हटाने में जरा-सी भी कोताही नहीं की.
डीसीएलआर ने वसूला जुर्माना : इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन शहर के विभिन्न केंद्रों पर 10 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. वहीं, उन्हें गिरफ्तारी के बाद जुर्माना भी देना पड़ा. देर संध्या तक सदर डीसीएलआर विनोद कुमार के द्वारा इन छात्रों से जुर्माना वसूली की प्रक्रिया पूरी की गयी.
इस दौरान अधिकतम दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिन केंद्रों पर निष्कासन की प्रक्रिया प्रशासन ने की, उनमें पीएन सिंह इंटर कॉलेज केंद्र पर दो, बाबू भुनेश्वर डिग्री कॉलेज पर एक, रामजयपाल कॉलेज केंद्र पर चार तथा ब्रजकिशोर किंडर गार्टन परीक्षा केंद्र के तीन नकलची शामिल हैं. हालांकि मढ़ौरा तथा सोनपुर अनुमंडल मुख्यालयों में बनाये गये इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों पर निष्कासन व गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. उधर, विभिन्न केंद्रों पर पहले दिन काफी
कम संख्या में बाहर से कदाचार के प्रयासरत लोग दिखे. विभिन्न केंद्रों पर प्रशासन के भय के कारण वीक्षक भी काफी सतर्क रहे.
केंद्रों पर सुबह से ही जुटने लगे परीक्षार्थी : इंटरमीडिएट परीक्षा पर पहले दिन विभिन्न केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी जुटने लगे. ऐसी स्थिति में डाकबंगला रोड, सारण एकेडमी रोड, धर्मनाथ मंदिर रोड, गांधी चौक, गुदरी राय चौक, साहेबगंज आदि विभिन्न मार्गो पर पूरे दिन जाम का नजारा रहा. हालांकि डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के प्रयास से विभिन्न मार्गो पर जाम से निजात पाने के लिए व्यवस्था की गयी थी.
परंतु, परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण जाम पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. वहीं, शहर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गुरुवार को आर्ट विषय के लैंग्वेज लिटरेचर की परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर भारी भीड़ रहेगी. इसे देखते हुए प्रशासन ने केंद्रों पर विशेष व्यवस्था करने के साथ-साथ जाम से निजात पाने के लिए भी व्यवस्था की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










