पहले दिन ट्रायल में पहुंचे 132 खिलाड़ी

Published at :19 Feb 2015 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन ट्रायल में पहुंचे 132 खिलाड़ी

प्रभात खबर टी-20 : शहर से ग्रामीण इलाकों तक के खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा छपरा (नगर) : प्रभात खबर टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बुधवार को शहर के राजेंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया. दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन ही जिले के कोने-कोने से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बदौलत जिला […]

विज्ञापन
प्रभात खबर टी-20 : शहर से ग्रामीण इलाकों तक के खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा
छपरा (नगर) : प्रभात खबर टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बुधवार को शहर के राजेंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया. दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन ही जिले के कोने-कोने से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बदौलत जिला टीम में जगह बनाने के लिए पसीना बहाते नजर आये.
ट्रायल का समय 11 बजे से निर्धारित था, जबकि दिघवारा, नगरा, मांझी, डोरीगंज, मशरक, एकमा, दाउदपुर, टेकनिवास, रिविलगंज समेत सुदूर गांव से अपने बैट व किट के साथ खिलाड़ी सुबह नौ बजे से स्टेडियम में घूमते नजर आये. ट्रायल जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह, क्रिकेटर मुकेश कुमार प्रिंस के नेतृत्व में गठित सेलेक्शन कमेटी द्वारा लिया गया.
इस दौरान ट्रायल देने आये करीब 132 खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग व उनके स्ट्रेंग्थ की जांच की गयी. पहले दिन के ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को अगले दिन यानी गुरुवार को भी अपनी श्रेष्ठता व टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी. सेलेक्शन टीम में मुख्य रूप से मो. खालिद, सुधांशु सिंह, संजय कुमार, श्वेतांक राय आदि मुख्य रूप से शामिल थे. मालूम हो कि ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय जिला टीम का चयन किया जायेगा. चयनित टीम टूर्नामेंट में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन