अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समर्थकों में नोक-झोंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

तू-तू, मैं-मैं. 13 माह बाद हुई जिप की सामान्य बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बीच दिखी खटास छपरा (सदर) : लगभग 13 माह बाद संपन्न हुई जिला पर्षद की सामान्य बैठक में अध्यक्ष समर्थक तथा उपाध्यक्ष समर्थक पार्षदों के बीच गत बैठक की संपुष्टि को लेकर बनी कार्यवाही पंजी की वैधता को लेकर तू-तू, […]
विज्ञापन
तू-तू, मैं-मैं. 13 माह बाद हुई जिप की सामान्य बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बीच दिखी खटास
छपरा (सदर) : लगभग 13 माह बाद संपन्न हुई जिला पर्षद की सामान्य बैठक में अध्यक्ष समर्थक तथा उपाध्यक्ष समर्थक पार्षदों के बीच गत बैठक की संपुष्टि को लेकर बनी कार्यवाही पंजी की वैधता को लेकर तू-तू, मैं-मैं एवं मारपीट की नौबत आ गयी. हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी राजीव रौशन के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.
उपाध्यक्ष राजेंद्र राय के समर्थक पार्षदों ने गत 22 मार्च, 2014 को हुई बैठक की कार्यवाही पंजी पर तत्कालीन डीडीसी के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर सवाल उठाया गया.
साथ ही कहा गया कि यह पूरी तरह से नियम के प्रतिकूल है. बैठक में जिला पार्षद पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, बच्चू प्रसाद वीरू, राजेंद्र सिंह, विजय नारायण सिंह, मंजू देवी, रिंकी देवी, मालिक राय, सलीम अहमद ने विचार रखे. हालांकि बैठक के दौरान पूर्व की बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष मेहनाज खातून को अपदस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष गुट के समर्थक भी आपस में ही बंटे दिखे, जिसे लेकर भी आपसी चर्चाएं जारी थीं. हालांकि जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी ने कहा कि कुछ जिला पार्षदों को गलतफहमी हो गयी थी, जिन्हें समझाया गया व शांत कराया गया.
बीआरजीएफ व अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन की हुई संपुष्टि : बैठक में बीआरजीएफ की योजनाओं के चयन व कार्यान्वयन की अनुमति दी गयी. अनुकंपा पर बहाली करने तथा कुछ कर्मचारियों की प्रोन्नति पर भी सहमति बनी. इसके अलावा जिला पर्षद अध्यक्ष छोटी कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचइडी, ग्रामीण विकास, नलकूप, आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई सदस्यों ने जिला पर्षद की ग्रामीण क्षेत्रों में बेकार पड़ी जमीन में नयी दुकानों के निर्माण पर जोर देते हुए जिला पर्षद की राजस्व बढ़ोतरी के लिए बेहतर करार दिया गया.
डीएओ व विद्युत कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई का निर्णय : बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह तथा विद्युत विभाग के पूर्वी व पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया गया.
नहीं दिखे कोई एमपी-एमएलए : सारण जिला पर्षद की बैठक में शामिल होने के लिए सदस्य के रूप में सारण तथा महाराजगंज के एमपी के अलावा सभी विधायक व विधान परिषद के सदस्यों को भी समाहरणालय के सभागार की बैठक में आमंत्रित किया गया था. परंतु कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा. हालांकि जिला पर्षद के सदस्यों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










