युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

Published at :17 Feb 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

मामला मांझा के सिंगही मठिया गांव का मृतका के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में एक पंचायत शिक्षक को किया नामजद पुलिस हत्या को मान रही ऑनर किलिंग मांझी : थाना क्षेत्र के सिंगही मठिया गांव में 18 वर्षीया एक युवती की हत्या कर उसके गले में फंदा डाल अपराधकर्मियों ने पेड़ से लटका दिया. सुबह […]

विज्ञापन
मामला मांझा के सिंगही मठिया गांव का
मृतका के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में एक पंचायत शिक्षक को किया नामजद
पुलिस हत्या को मान रही ऑनर किलिंग
मांझी : थाना क्षेत्र के सिंगही मठिया गांव में 18 वर्षीया एक युवती की हत्या कर उसके गले में फंदा डाल अपराधकर्मियों ने पेड़ से लटका दिया. सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने युवती का शव देख परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने घटना की जानकारी मांझी पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता रामाशंकर महतो ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर पड़ोस के ही पंचायत शिक्षक सिकंदर महतो को नामजद किया है. परिजनों का आरोप है कि शादीशुदा सिकंदर मृतका का प्रेमी था तथा प्रेमिका की शादी की बात उसके गले नहीं उतर रही थी.
एक साजिश के तहत प्रेमी ने ही युवती की हत्या कर आरोप से बचने के लिए गांव के बधार में शव को पेड़ से लटका दिया. आरोपित सिकंदर महतो उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोड़र में पंचायत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. घटना के बाद से शिक्षक फरार हैं. रविवार की शाम युवती घर से अचानक गायब हो गयी थी.
इसकी जानकारी लेने परिजन सिकंदर के घर भी गये थे. इस पर सिकंदर के परिजनों ने कुछ देर में आरती को घर लौट जाने की बात कही. मृतका की शादी सीवान के बगौड़ा गांव में होनेवाली थी. 22 फरवरी को तिलक तथा 27 फरवरी को बरात आनेवाली थी. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. हत्या को पुलिस ऑनर किलिंग मान रही है. दो वर्ष पूर्व इसी गांव में एक ही दुपट्टे से प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन