53 चुने गये निर्विरोध

Published at :13 Feb 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
53 चुने गये निर्विरोध

पंचायत उपचुनाव : अब महज 26 मतदान केंद्रों पर ही पड़ेंगे वोट छपरा (सदर) : आगामी एक मार्च को होनेवाले पंचायत उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 53 वार्ड सदस्य तथा पंच निर्विरोध चुने गये. इनमें 23 पंच तथा 30 वार्ड सदस्य शामिल हैं. वहीं, मशरक की बहरौली पंचायत के एक बीडीसी […]

विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव : अब महज 26 मतदान केंद्रों पर ही पड़ेंगे वोट
छपरा (सदर) : आगामी एक मार्च को होनेवाले पंचायत उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 53 वार्ड सदस्य तथा पंच निर्विरोध चुने गये. इनमें 23 पंच तथा 30 वार्ड सदस्य शामिल हैं. वहीं, मशरक की बहरौली पंचायत के एक बीडीसी का भी निर्विरोध चुनाव हो चुका है.
यह जानकारी विभिन्न प्रखंडों के निर्वाची पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी. पंचायती राज पदाधिकारी के अनुसार, कुल 68 पदों निर्वाचन होना था. इनमें आठ पंच तथा चार वार्ड सदस्य के पदों पर नामांकन नहीं हो पाया था.
अब महज 26 बूथों पर होगा पंचायत उप चुनाव
सदर प्रखंड की विष्णुपुरा पंचायत के मुखिया तथा तरैया प्रखंड की नारायणपुर पंचायत में सरपंच के पद पर ही एक मार्च को पंचायत उपचुनाव 26 बूथों के लिए कराया जायेगा. छपरा सदर की विष्णुपुरा पंचायत में मुखिया के लिए चार तथा तरैया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी समर में हैं. इसे लेकर जिला चुनाव कार्यालय द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन