तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Published at :13 Feb 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

छपरा (सदर) : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 16 तथा 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराने को लेकर डीएम दीपक आनंद एवं एसपी सत्यवीर सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, प्रेक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 16 तथा 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराने को लेकर डीएम दीपक आनंद एवं एसपी सत्यवीर सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, प्रेक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, सभी केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की.
डीएम ने कहा कि वैसे परीक्षा केंद्र, जहां एक हजार या उससे ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे, उन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी. वहीं, मोबाइल, ब्लू टूथ, कैलकुलेटर के अलावा निर्धारित की गयी पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य कोई पुस्तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
17 केंद्रों पर होगी परीक्षा : आयोग द्वारा शहर के 17 केंद्रों के लिए 11 हजार, 766 परीक्षार्थी के शामिल होने की व्यवस्था की गयी है. डीएम ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा हॉल में जाने के पहले पुरुष परीक्षार्थी की पुरुष पुलिसकर्मी तथा महिला परीक्षार्थी की महिला पुलिसकर्मी गहन जांच करेंगे.
वहीं, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए केंद्राधीक्षक पूरी तरह जिम्मेवार होंगे. यही नहीं, स्वच्छ परीक्षा संचालित करने वाले केंद्राधीक्षकों को चिह्न्ति कर प्रशासन भविष्य में उन्हें सम्मानित करने का कार्य भी करेगा. डीएम दीपक आनंद ने सभी केंद्राधीक्षकों को मोबाइल फोन बाहर ही लेकर उसका एक काउंटर बना कर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा समाप्ति के बाद भी पूर्ण सतर्कता बरतने तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कड़ी निगरानी का भी निर्देश दिया.
पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा सामग्री सुरक्षित पहुंचाने का निर्देश : पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गोपनीय सामग्री केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाने और वापस भी सुरक्षित लाने में पूरी सतर्कता बरतें. पुलिस परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर सौ मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का मजमा नहीं लगने देगी और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन