दुर्घटना में साइकिल व बाइक सवार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

तिलक से शामिल होने जा रहा था साइकिल सवार बाइक सवार ठोकर के बाद बोलेरो से टकराया अमनौर : अमनौर में साइकिल, मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीण सदमे में हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर संध्या थाना […]
विज्ञापन
तिलक से शामिल होने जा रहा था साइकिल सवार
बाइक सवार ठोकर के बाद बोलेरो से टकराया
अमनौर : अमनौर में साइकिल, मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीण सदमे में हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के बालहां गांव निवासी भगवान महतो एक तिलक समारोह में शामिल होने साइकिल से शेखपुरा गांव जा रहे थे.
इसी दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र के ही खवासपट्टी गांव निवासी दसई राय के 23 वर्षीय पुत्र अजरुन राय ने अपनी मोटरसाइकिल से बालहां गांव के पास ठोकर मार दी जिससे साइकिल सवार श्रीभगवान महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं, मोटरसाइकिल चालक अपनी गाड़ी संभाल ही रहा था कि सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया, जहां उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, ग्रामीणों के सहयोग से साइकिल सवार घायल को स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. वहीं, बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. दोनों मृतकों के परिजनों को मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर उनके परिजन पहुंच शव को देख चीत्कार मार कर रोने लगे.
मालूम हो कि दोनों दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते थे. एक-दो दिनों में ही वे लोग अपने-अपने काम कर प्रदेश जाने वाले थे. इसी बीच दोनों की दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










