डाककर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

छपरा (सारण) : ईमानदारी आज भी जिंदा है. इसका उदाहरण मंगलवार को प्रधान डाक घर में देखने को मिला. हुआ यह कि डाक अभिकर्ता मनोज कुमार मासिक जमा योजना के तहत ग्राहकों की राशि संग्रह कर जमा करने के लिए डाकघर पहुंचा. जब काउंटर पर कैश निकालने लगा, तो झोले में राशि नहीं थी. राशि […]
छपरा (सारण) : ईमानदारी आज भी जिंदा है. इसका उदाहरण मंगलवार को प्रधान डाक घर में देखने को मिला. हुआ यह कि डाक अभिकर्ता मनोज कुमार मासिक जमा योजना के तहत ग्राहकों की राशि संग्रह कर जमा करने के लिए डाकघर पहुंचा.
जब काउंटर पर कैश निकालने लगा, तो झोले में राशि नहीं थी. राशि नहीं पाकर वह रोने लगा और आधे घंटे तक परेशान रहा. इसी बीच काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी अरुण कुमार शुक्ला बाहर निकल रहे थे तो, गेट के पास प्लास्टिक में लपेटा हुआ कुछ गिरा पड़ा देखा, जिसे उठा कर खोला तो, उसमें नोटों का बंडल था, उसने तुरंत जाकर डाक अभिकर्ता को वह राशि दे दी जिसे पाकर वह काफी खुश हो गया. उस बंडल में एक लाख, 35 हजार रुपये थे.
मिली हुई राशि डाककर्मी द्वारा डाक अभिकर्ता को लौटाये जाने की चर्चा दिन भर होती रही. डाक अभिकर्ता ने डाककर्मी की ईमानदारी पर उसे साधुवाद दिया और राशि लौटाने के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त किया. वरिष्ठ डाकपाल ललन राम, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव जयशंकर ओझा आदि ने भी डाककर्मी श्री शुक्ला की ईमानदारी की भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे ही लोगों की बदौलत आज समाज में ईमानदारी कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










