हत्याकांड के आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती

Published at :16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती

मांझी : बहुचर्चित सैनिक हत्याकांड के तीन अभियुक्त के घर मांझी व रिविलगंज पुलिस ने कुर्की जब्ती की. मांझी के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने सबसे पहले रिविलगंज थाने के ढ़ेलहारी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह के घर कुर्की जब्ती की. इसके बाद मांझी थाने के मझनपुरा गांव निवासी […]

विज्ञापन

मांझी : बहुचर्चित सैनिक हत्याकांड के तीन अभियुक्त के घर मांझी व रिविलगंज पुलिस ने कुर्की जब्ती की. मांझी के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने सबसे पहले रिविलगंज थाने के ढ़ेलहारी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह के घर कुर्की जब्ती की.

इसके बाद मांझी थाने के मझनपुरा गांव निवासी स्वामीनाथ शर्मा के पुत्र बंटी कुमार शर्मा व उसकी गांव के वीरेंद्र सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम सिंह के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई हुई. इसी कांड का एक और अभियुक्त धनी छपरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने मांझी थाने में आत्म समर्पण कर दिया.

अंतत: उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई नहीं की गयी. तीनों अभियुक्तों के घर की गयी कुर्की जब्ती में दरवाजा, चौकी, वर्तन व बक्सा को थाने में लाये गये. मालूम हो कि गत वर्ष 24 जून की रात सेना के जवान व ढ़ेलहारी निवासी कुंदन कुमार सिंह की अपराधियों ने निर्ममतापूर्ण हत्या कर दी थी तथा 26 जून को मझनपुरा गांव के समीप गांगों पराई के पास से शव को बरामद किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन