चोरी की दो प्राथमिकियां दर्ज

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की दो प्राथमिकियां दर्ज

छपरा (कोर्ट) : जिले के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाएं हुई हैं. इस संबंध में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी कमला तिवारी के घर में घुस चोरों ने 15 हजार नकद एवं एक लाख रुपये […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : जिले के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाएं हुई हैं. इस संबंध में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी कमला तिवारी के घर में घुस चोरों ने 15 हजार नकद एवं एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण, चांदी के आभूषण एवं कीमती वस्त्र की चोरी कर ली है.

इस संबंध में कमला तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, दूसरी घटना नयागांव थाना क्षेत्र के महदलीचक स्थित विजय निर्माण कंपनी के कलवट से चोरों ने लोहे की छड़ को काट लिया है. इस संबंध में कंपनी के स्टाफ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन