रेलवे की लापरवाही से दो घंटे तक रुकी रही मौर्य एक्सप्रेस
Updated at : 18 Feb 2020 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस को दो घंटे से भी अधिक तक रोका गया. इस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक परिवार के लोग विशाखापट्टनम से उत्तरप्रदेश के लार रोड आये […]
विज्ञापन
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस को दो घंटे से भी अधिक तक रोका गया. इस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक परिवार के लोग विशाखापट्टनम से उत्तरप्रदेश के लार रोड आये थे. उन्होंने करीब तीन महीने पूर्व ट्रेन की एक बोगी को आरक्षित किया था, लेकिन रेलवे की लापरवाही के कारण मौर्य एक्सप्रेस में बोगी नहीं लगायी गयी.
उक्त यात्रियों ने बताया कि विशाखापट्टनम से शादी समारोह में भाग लेने के लिए करीब तीन महीने पूर्व उनके परिवार के ही सदस्य अगेस्तम आनंद ने करीब साढ़े तीन लाख एडवांस देकर अपनी बहन की शादी समारोह में आये हुए बारातियों को जाने के लिए रिटर्न टिकट बुक कराया था.
लेकिन सोमवार को मौर्य एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पहुंची तो उसमें अतिरिक्त कोच नहीं लगी हुई थी. इसके बाद वे लोग उस ट्रेन से भाटपार रानी आकर स्टेशन प्रबंधक से शिकायत किये. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने उन्हें छपरा जंक्शन भेज दिया. छपरा जंक्शन पर आकर स्टेशन डायरेक्टर व स्टेशन अधीक्षक से मिलने के बाद स्पेशल बोगी पूर्वांचल एक्सप्रेस में जोड़कर मंगायी गयी. इसके बाद उन यात्रियों के लिए रिजर्व बोगी को मौर्य में जोड़ा गया. तब जाकर सभी यात्री हटिया के लिये प्रस्थान किये.
स्थानीय भाषा की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण भी उक्त यात्रियों को परेशानी हुई. यात्रियों ने बताया कि वह यूपी में जिस लड़की की शादी में आये थे वह छपरा के ही जेपी विश्वविद्यालय में प्राध्यापक है. उधर पूर्वांचल से बोगी मंगाकर जोड़े जाने के क्रम में करीब दो घंटे से भी अधिक तक मौर्य एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर रोके रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




