मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने से रोकने पर मारपीट, आधा दर्जन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 1:57 PM
बनियापुर : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के जुलूस में अश्लील गाना बजाने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल बाजार में सरस्वती पूजा के बाद निकले मूर्ति विसर्जन के जुलूस में बज रहे अश्लील गाने को बंद करने के लिए हुई कहासुनी के […]
बनियापुर : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के जुलूस में अश्लील गाना बजाने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल बाजार में सरस्वती पूजा के बाद निकले मूर्ति विसर्जन के जुलूस में बज रहे अश्लील गाने को बंद करने के लिए हुई कहासुनी के बाद विवाद हो गया.
जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में आधा दर्जन से अधिक युवक उत्पात मचाते हुए सड़क जाम कर दिये. आवाजाही में परेशानी को लेकर बाजार के लोगों ने विरोध किया तो नशे में धुत युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार की देर शाम की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकि दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. स्थानीय लोगों की माने तो सभी युवक मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गये थे, जो नशे में धुत थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










