सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल
Updated at : 19 Dec 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : जिले के छह प्रखंडों में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 चलाया गया. यह अभियान 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया गया. अभियान के तहत 2264 बच्चे एवं 417 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें […]
विज्ञापन
छपरा : जिले के छह प्रखंडों में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 चलाया गया. यह अभियान 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया गया. अभियान के तहत 2264 बच्चे एवं 417 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें लक्ष्य से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया. 2593 बच्चे व 458 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है. पहले चरण में कुल 225 सत्र चलाये गये.
दो से 12 दिसंबर तक चला प्रथम राउंड, छह जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण
छह जनवरी से चलेगा सेकंड राउंड
सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 का प्रथम चरण 12 दिसंबर को समाप्त हो चुका है. दूसरा चरण 6 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा.
यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में 2593 बच्चों व 458 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया है. जो निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक है. अब दूसरे चरण की अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
अभी भी बाकी हैं शेष तीन चरण
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 का पहला राउंड काफी सफल रहा है. यह अभियान कुल चार चरणों में समाप्त होगा. अभी भी शेष तीन चरण बाकी है. पहले चरण की सफलता को देखते हुए यह उम्मीद है कि बाकी चरण भी ऐसे ही सफल होंगे.
अभियान की सफलता में प्रचार-प्रसार भी काफी कारगर साबित हुआ. अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार का भी सहारा लिया गया था. अब दूसरे चरण की सफलता को लेकर अभी से हीं तैयारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




