मकेर में महिला की मौत के बाद लोगों ने पुल को िकया जाम
Updated at : 04 Apr 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

मकेर : जख्मी महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों तथा दर्जनों ग्रामीणों एनएच 723 हाइवे के फुलवरीया बाजार के समीप पुल को जाम कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर गांव के उमेश सिंह की पत्नी सुनीता […]
विज्ञापन
मकेर : जख्मी महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों तथा दर्जनों ग्रामीणों एनएच 723 हाइवे के फुलवरीया बाजार के समीप पुल को जाम कर दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर गांव के उमेश सिंह की पत्नी सुनीता देवी बाइक से अपने दामाद के साथ मकेर बैंक जा रही रही थी कि फुलवरिया नहर सड़क से जैसे हाइवे पर पहुंची कि मकेर की तरफ से आ रहे तेज गति ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया.
बाजार के लोग जख्मी महिला को पीएचसी मकेर लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया.
मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग एनएच पर पहुंच बांस-बल्ला टायर जला जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ सीडी सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जाम को हटवाने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




