ePaper

छह महीने में दस बार किशोरी से किया दुष्कर्म, तंग आ कर... पढ़े पूरा मामला

Updated at : 02 Oct 2018 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
छह महीने में दस बार किशोरी से किया दुष्कर्म, तंग आ कर... पढ़े पूरा मामला

छपरा : बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां, एक गांव के ही व्यक्ति ने शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. आरोपित ने किशोरी के साथ एक बार नहीं बल्कि छह महीने में दस बार […]

विज्ञापन

छपरा : बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां, एक गांव के ही व्यक्ति ने शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. आरोपित ने किशोरी के साथ एक बार नहीं बल्कि छह महीने में दस बार उसके साथ दुष्कर्म किया. हर बार मुंह न खोलने की धमकी देता रहा. जिससे डर कर किशोर ने छह महीने तक किसी को नहीं बताया. लेकिन, अंत में तंग होकर किशोरी ने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों के संग पीड़िता ने महिला थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. उसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाया गया. पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना उस समय की है, जब वह शौच करने गयी थी. किशोरी ने बताया कि सबसे पहले छह महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया. जिसके, बाद से वह लगातार दस बार दुष्कर्म किया. हर बार किसी को नहीं बताने की चेतावनी देते रहा और कहा कि किसी को बताओगी तो, तुम्हारी और तुम्हारे परिवार के सदस्यों की जान से मार डालेंगे.

धमकी के कारण भयभीत किशोरी काफी दिनों तक चुप रही और वह बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा. अंत में सोमवार की रात को जब वह तंग आ गयी तो, परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन मंगलवार को किशोरी को लेकर महिला थाना पहुंचे. महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है. वहीं, मामला उजागर होने के बाद से आरोपित फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन