सारण में बदला मौसम का मिजाज, तरैया में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
सारण में झमाझम बारिश
Saran Weather Update: तरैया में शुक्रवार अहले सुबह झमाझम बारिश हुई. लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. लेकिन जलजमाव से परेशानी भी हो रही है.
सारण से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran Weather Update: सारण जिले के तरैया प्रखंड में शुक्रवार की अहले सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली. हालांकि बारिश के कारण तरैया बाजार की मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
आपके शहर में
अहले सुबह बदला मौसम का मिजाज
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे तरैया और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छा गए. इसके बाद तेज हवा चली और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. अचानक बदले मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली.

भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत
पिछले एक सप्ताह से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा था. दिन के साथ-साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान थे. पंखे और कूलर की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी. बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.
Saran News: बाजार की सड़कों पर हुआ जलजमाव
बारिश के बाद तरैया बाजार की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया. जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों, साइकिल और बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई. सड़क पर गुजरने वाले बड़े वाहनों के कारण पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते रहे, जिससे लोगों के कपड़े भी खराब हुए.
सारण की खबरें पढ़ें एक क्लिक में
जलनिकासी की समस्या फिर आई सामने
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में नालों का निर्माण नहीं होने और पुराने नालों के जर्जर होने के कारण हल्की बारिश में भी मुख्य सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. इससे हर बार लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ती है.
वर्षों से उठ रही नाला निर्माण की मांग
तरैया के लोगों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़कों के किनारे पक्के नाले के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है. उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है. लोगों ने एक बार फिर इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है. मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए