भिखारियों की बस्ती बनी अपराधियों की शरणस्थली, रेलयाित्रयों में िचंता

छपरा(सारण) : सावधान! आप जिसे भिखारी समझकर दान कर रहे हैं, वह अपराधी भी हो सकता है. जी हां. यह बात सौ फीसदी सच है. हाल की घटनाओं में जो सच सामने आयी है, वह काफी चौंकाने वाली है. चलती ट्रेनों में हाल के महीनों में कई लूट व चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं जिसमें […]
छपरा(सारण) : सावधान! आप जिसे भिखारी समझकर दान कर रहे हैं, वह अपराधी भी हो सकता है. जी हां. यह बात सौ फीसदी सच है. हाल की घटनाओं में जो सच सामने आयी है, वह काफी चौंकाने वाली है. चलती ट्रेनों में हाल के महीनों में कई लूट व चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं जिसमें संलिप्त अपराधियों का सच जानकर पुलिस भी दंग रह गयी. पकड़े गये सभी अपराधी दिन में ट्रेनों में व शहर के चौक-चौराहे पर भीख मांगने का काम करते हैं. हद तो, तब हो गयी, जब अपराधियों को वैसी जगह से पकड़ा गया,
जो भिखारियों की बस्ती है. छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम की बगल में कुष्ठ बस्ती है. इसमें रहने वाले अधिकांश लोग भीख मांगकर गुजर बसर करते हैं, लेकिन हाल के महीने में कई घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को भिखारियों की कुष्ठ बस्ती से गिरफ्तार किया गया. कुष्ठ बस्ती में रहने वाले कुछ ऐसे भी भिखारी हैं जो दिन में दिखाने के लिए भीख मांगते हैं और रात में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं. लूटपाट करने के बाद कुष्ठ बस्ती में जाकर छिपते हैं. ऐसा पुलिस से बचने के लिए करते हैं. कुष्ठ बस्ती में रहने वाले अपराधी मुख्य रूप से रेलवे क्राॅसिंग के आसपास और शहर की सुनसान जगहों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और रेलवे क्राॅसिंग पर खड़ी होने वाली ट्रेनों में लूटपाट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




