छपरा : फॉर्म भरने के विवाद में कॉलेज में हुई चाकूबाजी, काउंटर क्लर्क की चाकू लगने से मौत

छपरा : कॉलेज में फॉर्म भरने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने कॉलेज कर्मी को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज को […]
छपरा : कॉलेज में फॉर्म भरने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने कॉलेज कर्मी को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज को सील कर दिया है. वहीं, सहकर्मी की मौत से आक्रोशित कॉलेज के अन्य कर्मी काम ठप कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गये.
जानकारी के अनुसार, छपरा स्थित राजेंद्र कॉलेज में गर्मी की छुट्टी के बीच गुरुवार को स्नातक पार्ट-1 का फॉर्म भरा जा रहा था. बायोलॉजी काउंटर वातायन शाखा पर फॉर्म भरने को लेकर विवाद होने पर छात्र चाकूबाजी करने लगे. इसी बीच, कॉलेज के काउंटर क्लर्क शिव विनय को चाकू लग गया. घटना के बाद घायल कॉलेज कर्मी शिव विनय को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने के पहले ही कॉलेज कर्मी ने दम तोड़ दिया.
सहकर्मी की मौत से आक्रोशित कॉलेज के अन्य कर्मियों ने काम ठप कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. साथ ही कॉलेज को सील कर दिया गया है. मौके पर भगवान बाजार थाने के प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




