छपरा-सीवान रेल ट्रैक पर चार घंटे तक परिचालन ठप

छपरा(सारण) : पूर्वोतर रेलवे छपरा-सीवान रेल खंड पर एकमा-दाउदपुर स्टेशनों के बीच भूमिगत मार्ग (सब वे) निर्माण को लेकर चार घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बुधवार को बाधित रहा. एकमा व दाउदपुर स्टेशनों के बीच हेकाम गांव के समीप भूमिगत मार्ग(सब-वे) का निर्माण युद्ध स्तर पर कार्य कराकर पूरा किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया […]
छपरा(सारण) : पूर्वोतर रेलवे छपरा-सीवान रेल खंड पर एकमा-दाउदपुर स्टेशनों के बीच भूमिगत मार्ग (सब वे) निर्माण को लेकर चार घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बुधवार को बाधित रहा. एकमा व दाउदपुर स्टेशनों के बीच हेकाम गांव के समीप भूमिगत मार्ग(सब-वे) का निर्माण युद्ध स्तर पर कार्य कराकर पूरा किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए 4 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक सुबह 7:15 बजे से 11:15 बजे तक लिया गया. ब्लॉक मिलने के बाद मजदूरों व कर्मचारियों ने हेकाम के पास भूमिगत मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया. 11:15 बजे कार्य समाप्त हो गया और छपरा- सीवान रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया. मेगा ब्लॉक लिए जाने के कारण पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया, जिसके कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




