शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 9:12 PM

विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन

मशरक. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये गये. क्राइम मीटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रदेव महतो, तरैया थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, इसुआपुर थानाध्यक्ष आकाश दीप, पानापुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा तथा मशरक थाना के एएसआई राजकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही सभी थानों को रात्रि गश्ती तेज करने, मुख्य चौक-चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गैर वारंटियों की गिरफ्तारी और सक्रिय अपराधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन