दो घरों से नकद सहित लाखों की चोरी
Updated at : 06 Jun 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

छत के सहारे घर में घुस दिया घटना को अंजाम पानापुर : पकड़ी नरोत्तम गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रामचंद्र सिंह और सजावल सिंह के घरों को निशाना बना नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. चोर छत के सहारे घर में घुस सोलह हजार नकद सहित लाखों […]
विज्ञापन
छत के सहारे घर में घुस दिया घटना को अंजाम
पानापुर : पकड़ी नरोत्तम गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रामचंद्र सिंह और सजावल सिंह के घरों को निशाना बना नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. चोर छत के सहारे घर में घुस सोलह हजार नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने कपड़े आदि सामान की चोरी कर ली. चोरों ने इतने शातिराना अंदाज में छत के रास्ते घर में घुस इस घटना को अंजाम दिया कि छत पर सो रहे लोगों को भी भनक नहीं लगी. गृहस्वामियों को इस चोरी का पता मंगलवार की सुबह लगी जब छत पर सो रहीं महिलाएं नीचे उतरीं. गृहस्वामियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण घर के सभी सदस्य घटना के समय छत पर सो रहे थे.
मंगलवार की अहले सुबह चार बजे जब महिलाएं छत से नीचे उतरी तो आंगन में टूटे बक्से एवं बिखरे सामान को देख उनके होश उड़ गये एवं उन्होंने शोर मचाया. शोरगुल सुन आसपास के दर्जनों ग्रामीण दौड़े तब जाकर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई. हालांकि चोरी कब हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका. सूचना पाकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




