छपरा : पुण्यतिथि पर कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 05 Jun 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा : पुण्यतिथि पर कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

छपरा : हराजी छपरा में स्व. बालेश्वर तिवारी जी की पुण्यतिथि का आयोजन उनकी धर्मपत्नी शैल देवी के द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्थानीय एवं दूर-दूर से लोगों ने आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नेक एवं ईमानदार सामाजिक व्यक्ति के तौर पर याद किया. ज्ञात रहे कि उनकी धर्मपत्नी प्रत्येक वर्ष यहां […]

विज्ञापन

छपरा : हराजी छपरा में स्व. बालेश्वर तिवारी जी की पुण्यतिथि का आयोजन उनकी धर्मपत्नी शैल देवी के द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्थानीय एवं दूर-दूर से लोगों ने आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नेक एवं ईमानदार सामाजिक व्यक्ति के तौर पर याद किया. ज्ञात रहे कि उनकी धर्मपत्नी प्रत्येक वर्ष यहां प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या का आयोजन करती रही हैं.

इस बार पुण्यतिथि के अवसर पर जाने-माने गायक सुनील छैला बिहारी ने अपनी टीम के साथ भजन गाकर लोगों को सराबोर कर दिया़ हिंदी एवं भोजपुरी की नायिका शुभी शर्मा ने भी अपने भक्तिमय नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इस अवसर पर यहां एक झांकी भी निकाली गयी. इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टेक्नोकल्चर ग्रुप ने सहयोग दिया. मौके पर उनकी कई कंपनियों के सीएमडी, डायरेक्टर, जीएम एवं पीएम अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे. इन कंपनियों में फाइनल टच, वास्तु विहार बायोटेक, संबोधि रिट्रीट और वास्तु विहार प्रमुख रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन