कोलकाता में सारण के युवक की दुर्घटना में गयी जान

परसा : कोलकाता में ट्रक की ठोकर से 22 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक परसा थानाक्षेत्र के चांदपुरा निवासी कमल नारायण सिंह का पुत्र विनय था. परिजनों ने बताया कि सड़क हादसा कोयलघाट-हल्दिया पथ पर नन्दो कुमार के समीप शुक्रवार की दोपहर हुई. युवक ट्रक का उपचालक था.परिजनों ने बताया कि […]
परसा : कोलकाता में ट्रक की ठोकर से 22 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक परसा थानाक्षेत्र के चांदपुरा निवासी कमल नारायण सिंह का पुत्र विनय था. परिजनों ने बताया कि सड़क हादसा कोयलघाट-हल्दिया पथ पर नन्दो कुमार के समीप शुक्रवार की दोपहर हुई. युवक ट्रक का उपचालक था.परिजनों ने बताया कि वह लाइन होटल से दोपहर खाना खाकर सड़क पार कर उस पार खड़ी अपनी ट्रक पर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रकचालक ने उसे रौंद डाला.
घटना की तत्काल सूचना पर पहुंची नंदो कुमार थाने की पुलिस ने मौके से मृत युवक के शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए तामलुक हॉस्पिटल ले गयी. घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश सिंह के ससुर ने परिजनों को मोबाइल पर दी. सूचना मिलने के साथ ही मृतक के पिता कमल नारायण सिंह अपने संबंधी के साथ शव लाने कोलकाता रवाना हो गये. विनय दो भाइयों में छोटा था. घटना के बाद मृतक की बड़ी बहन गुड़िया देवी,भाभी रेखा देवी,भतीजा आर्यन,आयुष व अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




