छपरा के रास्ते गुजरेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 22 Oct 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा के रास्ते गुजरेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठपूजा पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते होकर सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन छठपूजा के दौरान किया जायेगा. इसकी घोषणा रेलवे प्रशासन ने कर दी है. ट्रेनों के परिचालन की तिथि व समय सारिणी की घोषणा की गयी है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक […]

विज्ञापन

छठपूजा पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते होकर सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन छठपूजा के दौरान किया जायेगा. इसकी घोषणा रेलवे प्रशासन ने कर दी है. ट्रेनों के परिचालन की तिथि व समय सारिणी की घोषणा की गयी है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि छठपूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर देश के सभी प्रमुख शहरों से छपरा के रास्ते सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है.
05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर, 2017 छपरा से चलेगी जो सीवान, थावे, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनस तक जायेगी.
05116 आनंद बिहार टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर 2017 मुरादाबाद, थावे, सीवान के रास्ते छपरा पहुंचेगी.
05101 छपरा-दिल्ली जनसाधारण विशेष ट्रेन 22 एवं 29 अक्तूबर को बलिया, मुरादाबाद के रास्ते चलेगी
05102 दिल्ली-छपरा जनसाधारण 23 एवं 30 अक्तूबर को मुरादाबाद, बलिया के रास्ते छपरा पहुंचेगी
03135 कोलकाता-छपरा विशेष ट्रेन 23 एवं 30 अक्तूबर 2017 को आसनसोल, बरौनी, हाजीपुर के रास्ते चलेगी
03136 छपरा-आसनसोल विशेष ट्रेन 24 एवं 31 अक्तूबर,2017 को हाजीपुर, बरौनी, आसनसोल चलेगी
05007 रामनगर-हावड़ा पूजा विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर एवं 03 नवंबर 2017 लालकुंआ, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, बरौनी, आसनसोल के रास्ते चलेगी
05008 हावड़ा-रामनगर पूजा विशेष ट्रेन 22, 29 अक्तूबर एवं 05 नवंबर,2017 को आसनसोल, बरौनी, छपरा, सीवान, लालकुंआ के रास्ते चलेगी
05717 कटिहार-जालंधर सिटी विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर,2017 बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे, सहारनपुर तक चलेगी
05718 जालन्धर सिटी-कटिहार विशेष ट्रेन 21एवं 28 अक्तूबर,2017 को सहारनपुर, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी के रास्ते चलेगी
82911 उधना-छपरा सुविधा 22 एवं 29 अक्तूबर को भुसावल, बलिया के रास्ते छपरा पहुंचेगी
82912 छपरा-उधना सुविधा विशेष ट्रेन 24 एवं 31 अक्तूबर को बलिया, भुसावल के रास्ते उधना पहुंचेगी
04010 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी विशेष ट्रेन 22 एवं 29 अक्तूबर,2017 मुरादाबाद, छपरा, शाहपुर पटोरी, बरौनी, कटिहार के रास्ते चलेगी
04009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन 24 एवं 31 अक्तूबर,2017 कटिहार, बरौनी, शाहपुर पटोरी, छपरा, मुरादाबाद के रास्ते चलेगी
03067 हावड़ा-नौतनवा विशेष ट्रेन 22 एवं 29 अक्तूबर, 2017 दुर्गापुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर,गोरखपुर तक चलेगी
03068 नौतनवा-हावडा विशेष ट्रेन 23 एवं 30 अक्तूबर को गोरखपुर, सीवान, छपरा, जसीडीह, दुर्गापुर के रास्ते हावड़ा तक चलेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन