IPL 2026: वानिंदु हसरंगा की जगह दक्षिण अफ्रीकी जॉर्ज लिंडे LSG में शामिल, इतनी मिली कीमत

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लिए बैटिंग करते जॉर्ज लिंडे

वानिंदु हसरंगा के IPL 2026 से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने (LSG) ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. लिंडे गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के प्रतिस्थापन के रूप में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे की घोषणा की है. 28 वर्षीय हसरंगा, जिन्हें नीलामी में एलएसजी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में शामिल होने के लिए आवश्यक फिटनेस टेस्ट नहीं दिया और उन्हें श्रीलंकाई बोर्ड से एनओसी नहीं मिला. एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने गुरुवार को केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान पुष्टि की थी कि टीम हसरंगा के रिप्लेसमेंट की तलाश तेजी से कर रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

1 करोड़ रुपये में टीम में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे

अब एलएसजी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंउर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया गया है. फ्रेंचाइजी ने एक्स पर लिखा, ‘लखनऊ में स्वागत है, जॉर्ज लिंडे. प्रोटियाज ऑलराउंडर ने IPL 2026 के लिए हमारी टीम में वानिंदु हसरंगा की जगह ली.’ दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 मैच खेल चुके लिंडे ने इससे पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है और वे 1 करोड़ रुपये की कीमत पर एलएसजी में शामिल हुए वे बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं.

लिंडे के नाम टी20 में 218 विकेट

34 वर्षीय यह खिलाड़ी, जो पिछले साल SA20, द हंड्रेड, मेजर लीग क्रिकेट और PSL जैसी फ्रेंचाइजी लीगों में खेल चुका है, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद और एम सिद्धार्थ जैसे खिलाड़ियों के साथ LSG के स्पिन आक्रमण में शामिल होगा. लिंडे को एक चतुर गेंदबाज के रूप में जाना जाता है. उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला है. 250 से अधिक टी20 मैचों में उन्होंने 7.42 की इकॉनमी रेट से 218 विकेट लिए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी लिंगे को अगले मैच में आजमाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें…

पिता का कर्ज और बिक चुका घर… कुछ ऐसी है मुकुल चौधरी के क्रिकेटर बनने की कहानी

अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, छक्कों की बारिश से मुकुल चौधरी ने पलटा मैच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola