बीजेपी की अहम बैठक टली, नीतीश और सम्राट बिहार लौटे, विपक्ष भी हुआ अलर्ट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :10 Apr 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish-Kumar-Samrat-Choudhary

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

BJP Meeting Cancelled: बिहार की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी की अहम बैठक टलने और नीतीश कुमार व सम्राट चौधरी के अचानक पटना लौटने से बड़े फैसले की अटकलें लग रही हैं. नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं भी तेज हैं और आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

BJP Meeting Cancelled: दिल्ली में होने वाली बीजेपी की अहम कोर कमेटी बैठक अचानक टल गई है. यह बैठक शाम 6 बजे बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर होनी थी. इसमें चुनावी रणनीति और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर बात होनी थी. आखिरी वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया.

दिल्ली दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे बड़े नेता

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपना दिल्ली दौरा अचानक बीच में ही खत्म कर पटना लौटने का फैसला किया है. दोनों नेताओं का यह कदम कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है. माना जा रहा है कि सत्ता के समीकरण में बदलाव या नई रणनीति पर काम चल रहा हो सकता है.

नेतृत्व बदलने की चर्चा तेज

बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों और सम्राट चौधरी की बढ़ती सक्रियता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. जैसे ही दोनों नेताओं के पटना लौटने की खबर आई, राजभवन और सचिवालय के आसपास गतिविधियां तेज हो गईं. अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दूसरी तरफ विपक्ष भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले 24-48 घंटे रहेंगे अहम

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण होंगे. पटना में होने वाली बैठकों के बाद स्थिति साफ हो सकती है. फिलहाल मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर सबकी नजर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद संकेत दिया है कि वह अगले कुछ दिनों में सीएम पद छोड़ सकते हैं. उन्होंने खुद कहा था कि 3-4 दिनों में नई व्यवस्था के लिए रास्ता साफ करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि 14 अप्रैल तक उनका इस्तीफा दे सकते हैं. इसी दिन खरमास भी खत्म हो रहा है, इसलिए 15 अप्रैल के आसपास नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है.

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने की चर्चा तेज हो गई है. अब तक पार्टी उन्हें समर्थन देती रही थी, लेकिन इस बार खुद का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है. सीएम पद की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. इसके अलावा नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, मंगल पांडे और अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं.

बिहार में जमीन मापी में बड़ा बदलाव, नई समयसीमा और प्रक्रिया तय, सात दिनों में पूरा होगा काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन